Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 जारी: बिहार बोर्ड मैट्रिक का डमी एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें, सुधार का मौका और Direct Link से डाउनलोड करें, सुधार का मौका और Direct Link
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: नमस्कार बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एक बहुत खबर जारी की गई है। बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का Dummy Admit Card ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। वैसे सभी विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है जो मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक डमी एडमिट कार्ड में ऑनलाइन गलती सुधारने का मौका दिया गया है। दोस्तों आपको यह एक आख़िरी मौका दिया गया है क्यों की इसके बाद कोई भी सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा इस दौरान विद्यार्थी अपने नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, जाति, लिंग, विषय, फोटो, हस्ताक्षर आदि में नियमानुसार सुधार करवा सकते हैं।
अगर आप खुद से डाउनलोड करना चाहते है आप अपना खुद डाउनलोड करना चाहते है अपना डमी एडमिट कार्ड तो Student Login के माध्यम से अपना Dummy Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।
इसलिए अगर आप भी Bihar Board Matric Exam 2027 में शामिल होने वाले हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। जिससे आप को आसानी होगा अपना Dummy Admit Card Download करना, Correction Date, सुधार करने की प्रक्रिया और बिहार बोर्ड के जरूरी नियम निर्देशों की पूरी जानकारी भी मिलेगी।
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 |
| कक्षा | 10वीं (मैट्रिक) |
| आर्टिकल का नाम | Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 |
| सत्र | 2026-27 |
| डमी एडमिट कार्ड | ऑनलाइन उपलब्ध |
| डाउनलोड शुरू | 01 नवंबर 2026 से |
| सुधार की अंतिम तिथि | 07 नवंबर 2026 |
| सुधार का माध्यम | ऑनलाइन |
| विद्यार्थी लॉगिन | Registration Number एवं Date of Birth |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://exam.biharboardonline.org |

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 जारी
दोस्तों बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2027 के विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके Student Login के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों और विद्यालयों को निर्देश दिया है कि डमी एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों का मिलान विद्यालय के अभिलेख से किया जाए। अगर किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो निर्धारित समय के अंदर उसमें सुधार करवाना जरूरी है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुधार के लिए केवल 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसलिए विद्यार्थी अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपनी सभी जानकारियां चेक कर लें।
Read Also: Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026: जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Correction Date
बिहार बोर्ड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 डमी एडमिट कार्ड जारी करने के सबंध में जो नोटिस निकला गया है उसके अनुसार, मैट्रिक परीक्षा 2027 के डमी एडमिट कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
| कार्यक्रम | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| Dummy Admit Card ऑनलाइन उपलब्ध | 01 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन गलती सुधार शुरू | 01 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन गलती सुधार की अंतिम तिथि | 07 नवंबर 2026 |
Dummy Admit Card में किन-किन जानकारियों में सुधार कर सकते हैं?
बिहार बोर्ड से जितने भी विद्यार्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा 2027 में देने वाले है। उन विद्यार्थी को निर्देश दिया जाता है कि आप अपने डमी एडमिट कार्ड में कोई जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार उसमें सुधार करवाया जा सकता है।
- विद्यार्थी के नाम की स्पेलिंग
- माता के नाम की स्पेलिंग
- पिता के नाम की स्पेलिंग
- जाति (Caste)
- लिंग (Gender)
- जन्मतिथि (Date of Birth)
- फोटो (Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
- विषय (Subject)
- अन्य संबंधित विवरण
Dummy Admit Card में गलती होने पर सुधार कैसे करें?
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए जो बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी किया है और आपके रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुसार किसी तरफ का कोई त्रुटि है तो आप उसे सुधार कर सकते है। आपके डमी एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर या विषय से संबंधित कोई गलती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन सुधार की सुविधा दी है।
- सबसे पहले अपना Dummy Admit Card डाउनलोड करें।
- उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें।
- जिस जानकारी में गलती है, उसे नोट कर लें।
- अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें।
- सही जानकारी से संबंधित विद्यालय के अभिलेख एवं जरूरी दस्तावेज दिखाएं।
- विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से ऑनलाइन सुधार करवाएं।
- सुधार होने के बाद संशोधित Dummy Admit Card की दूसरी कॉपी प्राप्त करें।
- उस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर और मुहर जरूर प्राप्त करें।
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड मैट्रिक का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को Student Login की सुविधा दी गई है। इसके लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध “CLICK HERE TO DOWNLOAD DUMMY ADMIT CARD (STUDENT LOGIN)” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Student Login का पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना Registration Number दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी Date of Birth भरें।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद Submit करें।
- अब आपका Bihar Board 10th Dummy Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
- डमी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान करें।
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Important Links
| महत्वपूर्ण लिंक | लिंक |
|---|---|
| Dummy Admit Card Download (Student Login) | Click Here |
| School Login | Click Here |
| Dummy Admit Card Correction | Click Here |
| Bihar Board Official Website | Click Here |
| Official Notice | Click Here |
| WhatsApp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
FAQs – Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027
Q1. Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 कब जारी हुआ है?
उत्तर: बिहार बोर्ड की विज्ञप्ति संख्या पी.आर. 256/2026 के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड 01 नवंबर 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
Q2. Bihar Board 10th Dummy Admit Card में सुधार की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: डमी एडमिट कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Q3. मैट्रिक का Dummy Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: विद्यार्थी https://exam.biharboardonline.org पर जाकर Student Login के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Q4. क्या विद्यार्थी खुद अपने डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं?
उत्तर: विद्यार्थी Student Login से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन सुधार की प्रक्रिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से पूरी कराई जाएगी।
Q5. क्या पिता और माता के नाम में बदलाव किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, बिहार बोर्ड के नोटिस के अनुसार माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमानुसार अनुमत त्रुटियों में ही सुधार कराया जा सकता है।
Q6. Dummy Admit Card Correction के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
उत्तर: सुधार के लिए संबंधित सही जानकारी के प्रमाण के रूप में विद्यालय के अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज अपने स्कूल में प्रस्तुत करें।
Q7. Bihar Board Matric Dummy Admit Card डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
उत्तर: Student Login के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Q8. Dummy Admit Card में गलती नहीं सुधारने पर क्या होगा?
उत्तर: गलत जानकारी आगे फाइनल एडमिट कार्ड में भी रह सकती है। इसलिए निर्धारित समय के अंदर सुधार करवाना जरूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए Dummy Admit Card बहुत महत्वपूर्ण है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसे ऑनलाइन उपलब्ध कराने के साथ-साथ गलती सुधारने का अवसर भी दिया है।
बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विद्यार्थी 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक अपने डमी एडमिट कार्ड में नियमानुसार ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं।
इसलिए सभी विद्यार्थी अपना Dummy Admit Card जल्द से जल्द डाउनलोड करें और नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर तथा विषयों की जानकारी जरूर चेक करें। अगर कोई गलती मिलती है, तो तुरंत अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क करके उसे ठीक करवाएं।

