Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026: जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें

PoinTOFStudy24

By PoinTOFStudy24

Updated On:

Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026: जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें

Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026: दोस्तों अगर आप बिहार के निवासी है। यानि आप बिहार के रहने वाले हैं तो अभी तक आपने आपना जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया है, और आपको भी जाती प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय या ब्लॉक का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दोस्तों जाती प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। जिसका उपयोग करके आप किसी भी जरुरी काम में उपयोग कर सकते है। इसकी जरूरत स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने, सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने, छात्रवृत्ति का लाभ लेने और कई सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के दौरान पड़ती है। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026 की पूरी जानकारी देने वाले हैं। जैसे – जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, आवेदन की स्थिति कैसे चेक करनी है और प्रमाण पत्र बनने के बाद उसे डाउनलोड कैसे करना है। इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026 – Overview

विवरण जानकारी
आर्टिकल का नाम Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026
प्रमाण पत्र का नाम जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
राज्य बिहार
संबंधित विभाग सामान्य प्रशासन विभाग
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
पोर्टल का नाम Bihar ServicePlus / RTPS
आवेदन कौन कर सकता है? बिहार के पात्र नागरिक
आवेदन शुल्क पोर्टल पर लागू नियम के अनुसार
प्रमाण पत्र का प्रकार जाति प्रमाण पत्र
आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in
Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026
Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026

Bihar Jati Praman Patra क्या है?

दोस्तों चलिए हम आपको जाति प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी साझा करता हूँ। अगर आप भी बिहार के निवासी है। तो सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक सरकारी दस्तावेज है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से किसी व्यक्ति की जाति की आधिकारिक पुष्टि होती है। अगर कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) या अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से संबंधित है, तो सरकारी नियमों के अनुसार उसे जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।

इस प्रमाण पत्र का इस्तेमाल सरकारी नौकरी, शिक्षा, छात्रवृत्ति, आरक्षण और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है। बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए RTPS यानी ServicePlus पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Read Also: RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026: कब आएगा ? Exam City, Exam Date & Hall Ticket Download Link

जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

दोस्तों जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जान ले की कौन-कौन दस्तावेज लगेगा अगर आप बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें। आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेजों नीचे दिया गया है।

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  4. निवास से संबंधित या दस्तावेज
  5. पिता या पूर्वजों की जाति से संबंधित प्रमाण
  6. जमीन का दस्तावेज या राजस्व अभिलेख, यदि उपलब्ध हो
  7. मोबाइल नंबर
  8. ईमेल आईडी

शादीशुदा महिलाओं का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जानकारी कैसे भरें?

अगर कोई विवाहित महिला बिहार में अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहती है, तो सबसे पहले फॉर्म में जो जानकारी भरेंगे तो महिलाओ के मायके का अड्रेस भरेंगे उसके बाद आपको नीचे में वर्तमान अड्रेस भरमार है। जहाँ महिलाओ का ससुराल है। ध्यान रहे जब आप आधार कार्ड लास्ट में अपलोड करेंगे तो उसमे महिलाओ का आधार कार्ड जिसमे महिला के पति का नाम हो और महिलाओ के पिता या माता या भाई किसी भी एक का आधार कार्ड एक जगह अटैचमेंट करके अपलोड करेंगे

आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरनी चाहिए। फॉर्म में महिला का नाम,, आधार नंबर और वर्तमान पता दर्ज करें। पिता के नाम और परिवार से संबंधित जानकारी भी सही भरें। इसलिए जाति के प्रमाण के लिए पिता या मायके के परिवार से संबंधित दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितने दिनों का समय लगता है ?

बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनने में आमतौर पर 10 कार्य दिवस (Working Days) का समय लगता है। यह समय अंचल, अनुमंडल और जिला स्तर पर आवेदन के लिए निर्धारित है। हालांकि, दस्तावेजों की जांच या सत्यापन में देरी होने पर अधिक समय भी लग सकता है।

जाति प्रमाण पत्र की वैधता कितने दिनों का होता है?

अगर आपने बिहार में अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर यह प्रमाण पत्र कितने दिनों तक मान्य रहता है? आपको बता दें कि जाति प्रमाण पत्र 1 साल की रहती है जिस डेट को आपको जाती प्रमाण पत्र बना है उस डेट से अगले 1 साल तक रहेगा इसका वैधता। यानी इसे हर साल बनवाने या Renew करवाने की आवश्यकता होती है।

Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026 कैसे करें?

Step 1: सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक ServicePlus वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको लोक सेवाएं (RTPS Services) का विकल्प मिलेगा।

Step 3: अब सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र आंचल स्तर वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।

Step 4: यहां आपको जाति प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग स्तर के विकल्प दिखाई देंगे।

Step 5: अब आपके सामने जाति प्रमाण पत्र का फॉर्म खुलेगा।

Step 6: अब आपको फॉर्म में पूरी जानकारी भरना है जो आपके दस्तावेज में है।

Step 7: अब अपनी जाति, वर्ग और अन्य जरूरी विवरण भरें। ध्यान रखें कि सभी जानकारी आपके वास्तविक दस्तावेजों के अनुसार होनी चाहिए।

Step 8: इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

Step 9: खासकर आपको दस्तावेज अपलोड में कोई ना कोई वैलिड डॉक्युमेंट ही अपलोड करें

Step 9: फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें।

Step 10: अब Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा कर दें।

Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026 – Important Links

महत्वपूर्ण लिंक लिंक
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Online
जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म Caste Certificate Form
आवेदन का स्टेटस चेक करें Track Application Status
प्रमाण पत्र डाउनलोड करें Download Certificate
जाति प्रमाण पत्र वेब कॉपी Certificate Webcopy
आधिकारिक RTPS पोर्टल Click Here
WhatsApp Channel Follow Now
Telegram Channel Follow Now

FAQs – Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026

Q1. बिहार में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?

उत्तर: बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ServicePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र सेवा का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें।

Q2. क्या मोबाइल से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: जी हां, आप अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?

उत्तर: आधार कार्ड, फोटो, जाति से संबंधित प्रमाण, राजस्व अभिलेख और स्व-घोषणा पत्र जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। वास्तविक दस्तावेजों की सूची आवेदन फॉर्म में देख लें।

Q4. जाति प्रमाण पत्र का आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?

उत्तर: ServicePlus पोर्टल पर Track Application Status विकल्प में अपना Application Reference Number डालकर आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Q5. जाति प्रमाण पत्र बनने के बाद कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: आधिकारिक पोर्टल पर Download Certificate विकल्प के माध्यम से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Q6. बिहार जाति प्रमाण पत्र के लिए कहां आवेदन करना होगा?

उत्तर: इसके लिए बिहार सरकार के आधिकारिक RTPS / ServicePlus पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Q7. क्या जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक जाना जरूरी है?

उत्तर: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए ब्लॉक कार्यालय जाना जरूरी नहीं है। हालांकि, आवेदन की जांच या सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारी अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज मांग सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Jati Praman Patra Online Apply 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई है। अब आप समझ गए होंगे कि बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और आवेदन पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करना है। अगर आपका अभी तक जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और अपना Application Reference Number सुरक्षित रखें।

PoinTOFStudy24

PoinTOFStudy24

Name: Point of Study STM Experience: 4 years of blogging With four years of experience in blogging, Point of Study STM is dedicated to providing valuable educational content and insights. Passionate about helping students and young professionals, we strive to make complex information accessible and engaging for everyone.

Leave a Comment